Alps mountain आल्प्स पर्वत

आल्प्स पर्वत



 आल्प्स पर्वत कहां स्थित है ?  Location of Alps mountain, आल्प्स पर्वत की सुन्दरता, beauty of Alps mountain, आल्प्स किस तरह का पहाड़ है, आल्प्स का निर्माण कैसे हुआ, आल्प्स पर्वत जैसे कुछ अन्य पहाड़ के उदाहरण, यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत कौन है, आल्प्स की ऊंची चोटी पर रेलवे स्टेशन, young fraw pick, यंगफ्राउ पर्वत शिखर, यंगफ्राउपोख रेलवे स्टेशन, young frawpokh railway station, interlekek, इनटरलेकेक नगर। स्पिक्स मौसम अनुसंधान वेधशाला।

आल्प्स पर्वत कहां स्थित है ? Location of Alps mountain


आल्प्स पर्वत एक मोड़दार पहाड़ है। यह यूरोप महादेश में स्थित है। एशिया का हिमालय, यूरोप का आल्प्स, उत्तरी अमेरिका का राकी, दक्षिणी अमेरिका का एंडीज आदि युवा पहाड़ मोड़दार पहाड़ के उदाहरण हैं। इनका निर्माण पृथ्वी के अन्दर टेक्टोनिक चट्टानों के सिकुड़ने और मुड़ने से होता है। चट्टानों के मुड़ने से वहां का भू- भाग ऊपर उठ जाता है, वह पहाड़ बन जाता है। आल्प्स पर्वत का निर्माण इसी तरह हुआ है। 
फ्रांस, आस्ट्रीया, जर्मनी, इटली,स्लोवेनिया , स्विट्जरलैंड,लिख्टेश्टाइन देशों में यह फैला हुआ है।

आल्प्स पर्वत की विशेषताएं

आल्प्स पर्वतों की श्रृंखला यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है। यंगफ्राऊ इसी आल्प्स पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊंचा शिखर है। इसकी ऊंचाई 4158 मीटर है। बर्फ से ढके रहने के कारण इसकी सुन्दरता मन को मोह लेती है। यह शिखर स्विट्जरलैंड के मध्य दक्षिणी भाग में स्थित है। पर्यटकों, खेल प्रेमियों को यह स्थान बहुत आकर्षित करता है।
स्विट्जरलैंड के इंजीनियर ने इस पर्वत शिखर पर रेल लाइन बिछाकर एक अनोखा काम किया है। उन्होंने सौ वर्ष पहले ही यंगफ्राउ के पास यंगफ्राउपोख नामक रेलवे स्टेशन का निर्माण कर दिया है।

आल्प्स पर्वत पर रेलवे

Railway on Alps mountain


यंगफ्राउपोख रेलवे स्टेशन की ऊंचाई 3454 मीटर है। संपूर्ण स्टेशन और रेलवे लाइन गुफा के अंदर बनाई गई है। जब स्टेशन की बाहरी सतह पर बर्फ ढकी रहती है तब स्टेशन के अंदर आरामदायक तापमान बना रहता है। इस रेलवे लाइन पर यात्रा करते समय सुंदर-सुंदर घाटियां, झीलों, झरनों, वनों आदि का मनोहारी दृश्य देखने को मिलता है। दो घंटे की इस रेल यात्रा में बडा मजा आता है।

स्वीटजरलैंड की झीलें और नगर 


इंटरलेकेक स्विट्जरलैंड का सबसे सुन्दर झीलों का नगर है। यहां तुन झील और ब्राइज झील है। ये दोनों झीलें एक प्रकार से दूज के चांद अथवा मोती की माला का आकार बनाती है। इंटर लेकेक नगर इन दोनों झीलों के बीच में बसा हुआ है। यह नगर सुंदर पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इन पर्वतों की छाया जब इन झीलों के निर्मल जल पर पड़ती है तो वातावरण बहुत रंगीन हो जाता है।

यहां दो रेलवे स्टेशन है -- इंटर लेकेक बेस्ट और इंटर लेकेक ओस्ट। इंटर लेकेक ओस्ट से चलने के बाद ट्रेन लौटर ब्रुनेन नामक स्टेशन पर पहुंच जाती है। यह प्रवतीय स्थल हैं जो समुद्र तल से 796 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

क्लाइन शाइडेग नामक स्थान रास्ते में मिलता है जो एक सुंदर चारागाह है। यह एक प्रवतीय रेलवे स्टेशन है। स्वीटजरलैंड की सुन्दर गायें घास चरती हुईं देखी जा सकती है। यहां पर्वतारोही हाइकिंग करते हुए मिल जायेंगे। आगे चलकर रेलगाड़ी गुफा में प्रवेश कर जाती है।

गुफा के अंदर ही अंदर चलती हुई गाड़ी आइसमीर नामक रेलवे स्टेशन पहुंच जाती है। इस जगह की ऊंचाई 3160 मीटर है। यंगफ्राउपोख रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ऐसा लगता है मानो बर्फ़ की नगरी में पहुंच गए हैं। यह स्टेशन पूरी तरह गुफा में है जहां सूर्य का प्रकाश भी नहीं मिलता है। बिजली की रोशनी में सारा स्टेशन जगमगाते रहता है। कुत्तों द्वारा खींची जाने वाली एस्कीमो गाडियां यहां मिलती हैं। यंगफ्राउपोख स्टेशन पर ही स्पिक्स नामक मौसम संबंधी अनुसंधान वेधशाला भी है। यहां मौसम संबंधी,खगोल शास्त्र संबंधित अनुसंधान किए जाते हैं।

आल्प्स पर्वत पर रेलवे स्टेशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर questions answers


1. यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला कौन सी है ?

उत्तर -- आल्प्स पर्वत की श्रृंखला यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है।

2. आल्प्स पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊंचा शिखर कौन सा है? इसकी ऊंचाई बताओ।

उत्तर - यंगफ्राउ आल्प्स पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊंचा शिखर है। इसकी ऊंचाई 4158 मीटर है।

3. यंगफ्राउपोख स्टेशन की क्या विशेषता है ?

उत्तर --  यंगफ्राउपोख स्टेशन गुफा में स्थित है। यहां सूर्य का प्रकाश भी नहीं मिलता है। बिजली से सारा स्टेशन रोशन किया गया है। यह सौ वर्ष पहले बना था। इसकी ऊंचाई 3454 मीटर है।

4. इंटर लेकेक को झीलों का नगर क्यों कहा जाता है ?

उत्तर -- इंटर लेकेक को स्वीटजरलैंड के झीलों का नगर कहा जाता है। यहां एक नहीं दो झीलें हैं।,तुन झील और ब्राइज झील। इन दोनों के बीच में इंटर लेकेक नगर बसा हुआ है। 

5. स्विस रेलों की क्या विशेषता है ?

उत्तर - स्विस रेलों की विशेषता है कि वह समय पर चलती है। उसके डिब्बे सुंदर और मनमोहक होते हैं। वहां की रेल यात्रा आरामदायक होती हैं।

6. लौटर ब्रुनेन को झरनों का गढ़ क्यों कहा जाता है ?

उत्तर -- लौटर ब्रुनेन में लगभग 72 झरनें है जो काफी ऊंचाई से अपनी जलराशि धरती पर बिखेरते हैं। इसलिए इसे झरनों का गढ़ कहा गया है।

7. आइसमीर रेलवे स्टेशन कहां है ? यह कितनी ऊंचाई पर स्थित है ?

उत्तर -- आइसमीर रेलवे स्टेशन आल्प्स के एक प्रमुख शिखर मोंख के नीचे है। इसकी ऊंचाई 3160 मीटर है।

8. बर्फीली हवाओं से बचने हेतु पर्यटक क्या क्या तैयारी कर वहां जाते हैं ?

उत्तर -- बर्फीली हवाओं से बचने हेतु पर्यटक जैकेट, बर्फ तथा स्कीइंग के जूते,टोपे पहने रहते हैं।

9. आल्प्स पर्वत पर कौन-कौन से अनुसंधान केन्द्र बने हुए हैं ?

उत्तर आल्प्स पर्वत पर स्पिक्स नामक मौसम संबंधी अनुसंधान वेधशाला है। यहां मौसम और खगोल विज्ञान के अनुसंधान किए जाते हैं।

10. एस्कीमो गाड़ी क्या है , और इसे कौन खींचते हैं ?

एस्कीमो बर्फ़ पर चलने वाले गाड़ी है जिसे कुत्ते खींचते हैं।

Popular posts of this blog, click and watch


अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021

नेताजी का चश्मा "कहानी भी पढ़ें

सच्चा हितैषी निबन्ध । क्लिक करें और पढ़ें।

  Republic Day Essay 



टिप्पणियाँ

Recommended Post

Bade Ghar ki Beti , story, बड़े घर की बेटी, कहानी , प्रेमचंद

फूल और कांटा (Phul aur Kanta) poem

1.संपादन ( sampadan) 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत

चेतक ( कविता ) Chetak horse

बच्चे काम पर जा रहे हैं , कविता, कवि राजेश जोशी, भावार्थ, व्याख्या, प्रश्न उत्तर, राजेश जोशी का जीवन परिचय, Bachche kam pr ja rhe hai poem, 9th class hindi