पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण
पत्रकारिता किसे कहते हैं? पत्रकारिता के प्रकार, पत्रकारिता के मुख्य आयाम, अच्छे पत्रकार के गुण विषय सूची 1. पत्रकारिता किसे कहते हैं? 2.पत्रकारिता के मुख्य आयाम 3. पत्रकारिता के प्रकार अच्छे पत्रकार के गुण। प्रिय साथियों! इस लेख में हमलोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। पत्रकारिता किसे कहते हैं ? पत्रकारिता के मुख्य आयाम क्या है ? पत्रकारिता के कितने प्रकार होते हैं तथा एक अच्छे पत्रकार में क्या क्या गुण होने चाहिए।साथ ही पीत पत्रकारिता, वाचडाग पत्रकारिता आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे जिससे 11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विशेष लाभ प्राप्त हो। 1.पत्रकारिता किसे कहते हैं ? पत्रकारिता आधुनिक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि देश विदेश में घटने वाली घटनाओं, सूचनाओं और विचारों को संकलित करके उन्हें संपादित करना और उन्हें जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है।यह समाज में पारदर्शिता बनाए रखने और शासन प्रशासन को जवाब...