संदेश

विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के लिए प्राचार्य/प्राचार्या को आवेदन पत्र ( application for school leaving certificate)

सांप कविता   विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र कैसे लिखें। विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के लिए प्राचार्य/प्राचार्या को आवेदन पत्र ( school leaving certificate) सेवा में, प्राचार्य महोदय/ प्राचार्या महोदया, नामकुम उच्च विद्यालय, रांची। विषय -- विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन-पत्र। महोदय/ महोदया, सविनय निवेदन है कि मेरे पिता जी का स्थानांतरण पटना में हो गया है। मैं उन्हीं के साथ रहकर यहां पढ़ता हूं। उनके पटना जाने के बाद मैं अकेले रहकर यहां पढ़ाई करने में असमर्थ हूं। इसलिए मैं भी पटना में ही किसी अच्छे विद्यालय में नामांकन करवाना चाहता हूं। लेकिन विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के बिना यह संभव नहीं है। अतः निवेदन है कि मुझे आठवीं कक्षा उत्तीर्ण का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र प्रदान करने की कृपा करें। इस महत्वपूर्ण कृपा के लिए आपका हार्दिक आभारी रहूंगा।  आज्ञाकारी छात्र  ब्रजेश कुमार विश्वास  कक्षा - अष्टम  नामकुम उच्च विद्यालय  रांची, झारखंड  दिनांक  डाक वितरण की अनियमितता का उल्लेख करते हुए डाकपाल को पत्र लिखिए अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल का...

मेला देखने जाने के लिए मित्र को आमंत्रण पत्र लिखें। पत्र लेखन

घूमना सभी को अच्छा लगता है। बच्चों में घूमने फिरने की लालसा अधिक होती है। और मेले घूमने का अवसर मिला तो खुशी बढ़ जाती है। मित्र का साथ मिल जाए तो बात बन जाती है। आइए, मेला घूमने जाने के लिए मित्र को पत्र लिखना सीखें।  मेला देखने जाने के लिए मित्र को आमंत्रण पत्र लिखें। पत्र लेखन  प्रिय मित्र सोनू,                                           धनबाद, 25/10/2024  सप्रेम नमस्ते ! मैं यहां सकुशल हूं और आशा है कि तुम  भी बालासोर में कुशल पूर्वक रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे होंगे। यहां सब समाचार ठीक है। मेरी अर्धवार्षिक परीक्षा सम्पन्न हो गई है। कुछ ही दिनों में परिणाम भी सामने आ जाएगा। 31 अक्टूबर को दीपावली है। इसके दो दिन पहले से ही यहां मेला लगता है। मेला छठ पूजा तक रहेगा। मेले में तरह तरह के झूले और दुकानें लगती हैं। तुम रहोगे तो घूमने में बहुत मज़ा आएगा। पत्र पाते ही तुम शीघ्र आ जाओ। साथ में खूब मज़े करेंगे। आशा है तुम्हारे विद्यालय में भी छुट्टियां हो गई होगी। मिलने पर...

Sanp poem , सांप कविता, कवि अज्ञेय

  अज्ञेय जी की प्रसिद्ध कविता सांप  सांप! तुम सभ्य तो हुए नहीं, नगर में बसना  भी तुम्हें नहीं आया । एक बात पूछूं ( उत्तर दोगे) तब कैसे सीखा डसना -- विष कहां पाया ? कवि -- अज्ञेय  Posted by Dr Umesh Kumar Singh, Bhuli Nagar Dhanbad Jharkhand, India ************************************"********** मीराबाई के पद" कविता प्रतिरक्षा शक्ति निबंध बसंत   ऋतु निबंध घर की याद कविता भवानी प्रसाद मिश्रा    क्लिक करें और पढ़ें। Science  : Pros & Cons- Essay कृष्णा सोबती द्वारा मिया नसरुद्दीन की कहानी रिश्ता  (क्लिक करें और पढ़ें)

संधि,संधि की परिभाषा, संधि के उदाहरण,संधि के भेद, स्वर संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि, sandhi, sandhi ke bhed, sandhi ke udaharan

मेला देखने जाने के लिए मित्र को पत्र   संधि,संधि की परिभाषा, संधि  के उदाहरण,संधि के भेद, स्वर संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि, sandhi, sandhi ke bhed, sandhi ke udaharan  संधि की परिभाषा  दो वर्णों के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे संधि कहते हैं। संधि में वर्णों के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - विद्या +आलय - विद्यालय। पुस्तक + आलय - पुस्तकालय। एक + एक - एकैक। रवि + इन्द्र - रवीन्द्र। संधि के भेद या प्रकार  1. स्वर संधि  2.व्यंजन संधि  3. विसर्ग संधि  1.स्वर संधि -- एक दूसरे के बाद आने वाले दो स्वरोंके मिलने से उनके स्वरूप में जो परवर्तन होता है उसे स्वर संधि कहते हैं।  अथवा  जहां दो स्वरों का परस्पर मेल होने से किसी एक स्वर अथवा दोनों स्वरों में जो परिवर्तन होता है उसे स्वर संधि कहते हैं। स्वर संधि के उदाहरण -- भानु +उदय -- भानूदय,  रमा + ईश -- रमेश। स्वर संधि के पांच भेद हैं -- 1. दीर्घ संधि, 2. गुण संधि 3. यण संधि , 4. वृद्धि संधि और 5. अयादि संधि। 2. व्यंजन संधि -- व्यंजन के बाद स्वर या व्यंजन आने पर जो परिवर्तन होता...

हिंदी के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

चित्र
हिंदी के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर  1. प्रश्न - भाषा किसे कहते हैं ?  उत्तर - वह माध्यम जिससे हम अपने मन के भावों को बोलकर अथवा लिखकर व्यक्त करते हैं, उसे भाषा कहते हैं । हिंदी, अंग्रेजी, रूसी आदि विश्व की कुछ प्रमुख भाषाएं हैं। 2. प्रश्न -- लिपि किसे कहते हैं ? उत्तर -- मौखिक ध्वनियों को लिखित रूप प्रदान करने वाले चिन्हों को लिपि कहते हैं। 3. प्रश्न -- हिन्दी भाषा की लिपि का नाम क्या है ? उत्तर - हिन्दी की लिपि का नाम देवनागरी लिपि है ।  4. प्रश्न -- वर्ण किसे कहते हैं ? उत्तर - वह मूल ध्वनि जिसके खंड या टूकड़े न हो, उसे वर्ण कहते हैं । 5. प्रश्न - हिंदी के वर्णों की संख्या बताओ । उत्तर -  हिंदी में वर्णों की संख्या 52 है । 6. प्रश्न -- वर्ण के भेद या प्रकार बताए। उत्तर हिंदी में वर्णों की संख्या दो है। स्वर वर्ण और व्यंजन वर्ण। प्रश्न 7. स्वर वर्ण की संख्या बताओ। उत्तर -- स्वर वर्ण की संख्या 11 है। 8.  कवर्ग का उच्चारण स्थान बताएं। उत्तर - कवर्ग का उच्चारण स्थान कंठ है। 9. चवर्ग का उच्चारण स्थान क्या है ? उत्तर--  चवर्ग का उच्चारण स्थान तालु है। 10. ...

मना लो जन्मदिन भूखे वतन का

चित्र
  Mana lo janmdin bhukhe watan ka Shish pr Mangal kalash rakh  शीश पर मंगल कलश रख, मना लो जन्म दिन भूखे वतन का मना लो जन्मदिन भूखे वतन का शीश पर मंगल कलश रख  भूल कर जन के सभी दुख  चाहते हो तो मना  लो जन्म दिन भूखे वतन का। जो उदासी है हृदय पर  वह उभर आती समय पर , पेट की रोटी जुड़ाओ,  रेशमी झंडा उड़ाओ , ध्यान तो रखो मगर उस अधफटे  नंगे  वदन का । तन कहीं पर ,मन कहीं पर ,  धन कहीं , निर्धन कहीं पर , फूल की ऐसी विदाई, शूल को आती रुलाई , आंधियों के साथ जैसे हो रहा सौदा चमन का ।  आग ठंडी हो , गरम हो , तोड़ देती है मरम को,  क्रांति है आनी किसी दिन , आदमी घड़ियां रहा गिन,  राख कर देता सभी कुछ अधजला दीपक भवन का । मना लो जन्मदिन भूखे वतन का।। प्रश्न -- 'अधजला दीपक भवन का' से कवि का क्या अभिप्राय है ? उत्तर -- व्यथित प्राणी  प्रश्न --' आग ठंडी हो गरम हो ' का क्या प्रतीकार्थ है ? उत्तर -- आग आक्रोश का प्रतीक है। कवि कहना चाहता है कि आक्रोश धीमा हो या तीव्र। क्रांति अवश्य आती है।  प्रश्न ---  "आंधियों के साथ जैसे हो रहा स...

मातृभूमि मेरी, कविता, सारांश, भावार्थ और प्रश्न उत्तर lcse 10th Hindi poem matribhumi meri मातृभूमि मेरी

चित्र
 मातृभूमि मेरी, कविता, सारांश, भावार्थ और प्रश्न उत्तर  lcse 10th Hindi poem matribhumi meri मातृभूमि मेरी  ऊंचा खड़ा हिमालय , आकाश चूमता है  नीचे चरण तले पर ,नित सिंधु झूमता है। गंगा- यमुना त्रिवेणी, नदियां लहर रही हैं, जग मग छटा निराली,पग - पग छहर रही है। यह पुण्य भूमि मेरी, यह मातृभूमि मेरी।। झरने अनेक झरते, इसकी पहाड़ियों में, चिड़िया चहकी रही है,हो मस्त झाड़ियों  में  अमराइयां यहां हैं, कोयल पुकारती हैं  बहते मलय पवन से, तन - मन संवारती है।। यह धर्म भूमि मेरी, यह कर्म भूमि मेरी। यह मातृभूमि मेरी,यह पितृ भूमि मेरी । जो भी यहां पर आया, इसका ही हो गया, नव एकता यहां की , दुश्मन सहम गया है।। ऋषियों ने जन्म लेकर, इसका सुयश बढ़ाया, जग को दया सिखाई, जग को दया दिखाई। यह युद्ध - भूमि मेरी, यह बुद्ध - भूमि मेरी, यह जन्म - भूमि मेरी, यह मातृभूमि मेरी।। मातृभूमि मेरी कविता का शब्दार्थ  सिंधु - सागर। त्रिवेणी - तीन नदियों का संगम। अमराइयां -- आम के बगीचे। नव - नया। सुयश - अच्छा यश। जग - संसार। मातृभूमि मेरी कविता का भावार्थ  मातृभूमि मेरी कविता में स्...

Phuta prabhat (poem) फूटा प्रभात कविता का भाव सौंदर्य, प्रश्न उत्तर

चित्र
  फूटा प्रभात ( कविता ) phuta prabhat poem summary, questions answers , phuta prabhat poem ke poet Bharat Bhushan Agarwal, फूटा प्रभात कविता का सप्रसंग व्याख्या  फूटा प्रभात कवि भारत भूषण अग्रवाल की प्रकृति चित्रण संबंधित रचना है। इस कविता में कवि ने सुबह सवेरे के प्राकृतिक सुषमा का सुंदर चित्रण किया है। यहां कविता , व्याख्या और प्रश्न उत्तर दिया गया है। फूटा प्रभात, फूटा विहान  बह चले रश्मि के प्राण, विहग के गान, मधुर निर्झर के स्वर  झर - झर , झर - झर। प्राची का अरुणाभ क्षितिज, मानो अंबर की सरसी में  फूला कोई रक्तिम गुलाब, रक्तिम सरसिज। धीरे-धीरे, लो, फैल चली आलोक रेख  घुल गया तिमिर, बह गयी निशा, चहुं ओर देख , धुल रही विभा, विमलाभ कांति। अब दिशा - दिशा  सस्मित  विस्मित खुल गये द्वार , हंस रही उषा। खुल गये द्वार, दृग खुले कंठ  खुल गये मुकुल  शतदल के शीतल कोषों से निकला मधुकर गुंजार लिये खुल गये बंध, छवि के बंधन। जागी जगती के सुप्त बाल! पलकों की पंखुड़ियां खोलो, खोलो मधुकर के आलस बंध  दृग भर  समेट तो लो यह श्री, यह कांति  ब...

कर्मवीर कविता , कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध

चित्र
पत्ते से सीखो ( कहानी )   कर्मवीर कविता, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध , कर्मवीर कविता का भावार्थ और प्रश्न उत्तर  देखकर बांधा विविध बहुत विघ्न घबराते नहीं   रह भरोसे भाग के दुख भोग पछताते नहीं  काम कितना ही कठिन हो किन्तु उकताते नहीं  भीड़ में चंचल बने जो वीर दिखलाते नहीं  हो गये एक आन में उनके बुरे दिन भी भले सब जगह सब काल में वे ही मिले फूले फले।। आज करना है जिसे करते उसे है आज ही  सोचते कहते हैं जो कुछ कर दिखाते हैं वही  मानते जो कि है सुनते हैं सदा सबकी कहीं जो मदद करते हैं अपनी इस जगत में आप ही  भूल कर वे दूसरों का मुंह कभी तकते नहीं  कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं।। जो कभी अपने समय को यों बिताते हैं नहीं  काम करने की जगह बातें बनाते हैं नहीं  आज़ कल करते हुए जो दिन गंवाते हैं नहीं, यत्न करने से कभी जो जी चुराते हैं नहीं  बात है वह कौन जो होते नहीं उनके लिए  वे नमूना आप बन जाते हैं औरों के लिए।। व्योम को छूते हुए दुर्गम पहाड़ों के शिखर, वे घने जंगल जहां रहता है तम आठो पहर  गर्जते जल राशि की उठती हुई ऊंची...

पत्ते से सीख patte se seekha ( प्रेरणा दायक कहानी ) Patte se sikh

चित्र
                     पत्ते से सीख        ( प्रेरणा दायक कहानी )             Patte se sikh गंगा नदी के किनारे पीपल का एक पेड़ था। पहाड़ों से उतरती गंगा पूरे वेग से बह रही थी। तभी अचानक नदी किनारे खड़े पेड़ से दो पत्ते नदी में आ गिरे। एक पत्ता अड़ गया, कहने लगा चाहे जो हो मैं इस नदी को रोक कर ही रहूंगा चाहे मेरी जान ही  क्यों ना चली जाए । मैं इसे आगे नहीं बढ़ने दूंगा।  वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। रूक जा गंगा। अब तू और आगे नहीं बढ़ सकती। मैं तूझे यहीं रोक दूंगा। । परंतु नदी बहती ही जा रही थी। उसे तो पता भी नहीं था कि कोई पत्ता उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। पत्ते की जान पर बन आई थी। वह लगातार कोशिश कर रहा था। वह नहीं जानता था कि वह बिना  लड़कर भी वही पहुचेगा, जहां लड़कर, थककर, हारकर पहुंचेगा। दूसरा पत्ता नदी के प्रवाह के साथ बड़े मजे से बहता जा रहा था। यह कहता हुआ कि ' चल गंगा , आज मैं तुझे तेरे गंतव्य तक पहुंचाकर ही दम लूंगा। चाहे जो हो जाए, मैं तेरे मार्ग में कोई बाधा नह...

हिमालय , कविता, कक्षा दूसरी

चित्र
  हिमालय , कविता, कक्षा दूसरी  Himalaya poem  खड़ा हिमालय बता रहा है, डरो न आंधी - पानी में। डटे रहो सब अपने पथ में, कठिनाई तूफानों में।। डिगो न अपने पथ पर से तो सब कुछ पा सकते प्यारे। तुम भी ऊंचे बन सकते हो, छू सकते नभ के तारे।। अटल रहा जो अपने पथ पर लाख मुशिबत आने पर। मिली सफलता उसको जग में, जीने में, मर जाने में।। जितनी भी बाधाएं आईं, उन सबसे तो लड़ा हिमालय। इसलिए तो दुनिया भर में, सबसे बड़ा हुआ हिमालय।। पत्ते से सीखो ( कहानी  क्लिक करें और पढ़ें  हिमालय कविता का भावार्थ  कविता 'हिमालय ' में कवि संघर्ष और लगातार काम करने की प्रेरणा देते हुए कहते हैं कि , हिमालय की तरह अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहो। किसी आंधी तूफान से नहीं डरो। लगातार संघर्ष से ही मनुष्य आसमान की बुलंदियों को छू सकता है। जो अपने पथ पर हिमालय की तरह अटल रहेगा वही सफलता का स्वाद चख सकेगा।  हिमालय सदियों से भारत का प्रहरी रहा है। यह पर्वतों का राजा है और सालों भर इसकी चोटियां सफेद बर्फ से ढकी रहती है। हमें भी हिमालय की तरह अपने कार्य पर डटे रहना चाहिए।

कूके लगी कोइलें कदंबन पर बैठि फेरी

  कूके लगी कोइलें कदंबन पर बैठि फेरी , कविता , भावार्थ , व्याख्या, प्रश्न उत्तर  Kuke lagi koylen  poem कूके लगी कोइलें कदंबन पर बैठि फेरी धोएं -  धोए पात हिलि - हिलि सरसे लगे। बोले लगे दादुर मयूर लगे नाचे फेरी  देखि कै संजोगी जन हिय हरसे लगे।। हरी भई भूमि सीरी पवन चलन लागी लिख ' हरिचंद ' फेर प्राण तरसै लगे । फेरी झूमि - झूमि बरसा की ऋतु आई फेरी बादर निगोरे झुकी - झुकी बरसे लगे।। कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र  कविता का भावार्थ और व्याख्या  प्रस्तुत कविता में कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र प्रकृति का सुन्दर चित्रण करते हुए कहते हैं, वर्षा ऋतु के आने से कदंब के वृक्ष लताओं पर फिर से कोयलें कूकने लगी। ग्रीष्म ऋतु के धूल भरे थपेड़ों से मटमैले तरू पात वर्षा की बूंदों से धुलकर चमकने लगी हैं। दादुर मोर बोलने लगे, इस सुन्दर सुहावनी दृश्य से संयोगी जन अर्थात जिनके प्रियतम पास हैं, उनका हृदय प्रफुल्लित हो गया है। कवि आगे लिखते हैं ,- वर्षा ऋतु में धरती हरी - भरी हो गई। शीतल हवाएं चलने लगी। कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र कहते हैं, विरहिणी के मन तरसने लगे। फिर वर्षा ऋतु आई है। ...